सोनभद्र। निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे की माताजी के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। दिवंगत का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 14 नवंबर 2026 को पश्चिम चंपारण, बिहार स्थित चखनी रजवटिया घाट पर संपन्न हुई।
दिवंगत के पति तारकेश्वर दुबे किसान हैं। उनके तीन पुत्र हैं। वरिष्ठ पुत्र राजीव कुमार दुबे सरस्वती शिक्षा निकेतन में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मझले पुत्र आचार्य डॉ. मुकेश कुमार दुबे वाराणसी में मार्तण्ड ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संस्थापक हैं। वहीं कनिष्ठ पुत्र दिलीप कुमार दुबे हिंडाल्को में कर्मी होने के साथ ही प्रयास फाउंडेशन ‘एक मुहिम जिंदगी बचाने की’ रक्तदाता समूह के संस्थापक तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
