इफको महिला चेतना क्लब ने दशहरा उत्सव पर फिरोज गांधी इंटर कॉलेज को दी आर्थिक सहायता

Spread the love

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण को दिए 75 हजार रुपये

 फूलपुर। इफको फूलपुर की महिला चेतना क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में सामाजिक सरोकारों की झलक दिखी। क्लब की ओर से गारापुर स्थित फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं के सुविधा हेतु शौचालय निर्माण के लिए विद्यालय प्रबंधन को 75 हजार रुपये की धनराशि सौंपी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा सरिता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने के साथ ही उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। विद्यालय में स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय की उपलब्धता विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों और शैक्षणिक संस्थानों की मदद करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसी पहल से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग मिलता है। क्लब की उपाध्यक्ष रेखा जायसवाल समेत सदस्यों ने भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में सदस्य श्रीलता, सुधा अवस्थी, मंजू सिंह, शर्मिष्ठा घोष और रागिनी श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ सदस्य अलका गुप्ता, पुष्पा यादव, पद्मजा शेरकर और रश्मि अग्रवाल  मौजूद रहीं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *