हाजीपुर । श्रावणी मेला के दौरान चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन पर गाड़ी सं. 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का 30.07.2026 से 28.08.2026 तक 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है ।
उपरोक्त अवधि के दौरान गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 16.17 बजे महादेवसाल स्टेशन पहुंचेगी और 16.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 09.47 बजे महादेवसाल स्टेशन पहुंचेगी और 09.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
