रेणुसागर में ऊर्जांचल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026-27 का भव्य शुभारंभ
अनपरा, सोनभद्र। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुसागर के तत्वावधान में विद्यालयीय क्षेत्रीय ऊर्जांचल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026-27 का स्थानीय विधायालय के प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडालको रेणुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।इसके पूर्ब कार्यक्रम आये हुये मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह को आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज रेनुसागर के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने बुके देकर स्वागत किया तत्पश्चात आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज रेनुसागर के छात्रों द्वारा आदिय बन्दना,स्वागत गीत एवं खेल गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते क्रीङा प्रतियोगिता के रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में ऊर्जांचल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एबीआइसी रेनुसागर,जीआईसी अनपरा,जीआईसी पिपरी,जीआईसी शक्तिनगर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज ककरी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खिलाड़ियों की सुविधाओं, खेल मैदान, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास करना है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम तिवारी,अरुण सिंह एवं शुभम मिश्रा ने सँयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएल पाठक एवं इंदु सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी ईआर हेड मृदुल भारद्वाज,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह,नवींद्र पाठक,विभूपात्रा,राजेश राय ,एवीपीएस रेनुसागर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह,रेनुसागर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे,दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याये सहित भारी संख्या में शिक्षक छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।
