*स्टेशन एवं आसपास के रेलवे क्षेत्रों में की गई विशेष सफाई*
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं चिन्हित स्थानों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को Cleanliness Target Units (CTUs) एवं Garbage Vulnerable Points (GVPs) पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली स्टेशन तक जाने वाली सड़कों, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों की सीमाओं तथा रेल पटरियों के किनारे ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां नियमित रूप से कचरा जमा होने की संभावना रहती है। चिन्हित CTU/GVP स्थलों पर समयबद्ध तरीके से सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशन एवं इसके आसपास के रेलवे क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन तक जाने वाले मार्गों, रेलवे परिसर एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर जमा कचरे की सफाई की गई तथा संबंधित क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ उनके सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
अभियान के अंतर्गत यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गणमान्य व्यक्तियों, सेवानिवृत्त रेलवे/पैरा-मिलिट्री कर्मचारियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) एवं सिविल सोसाइटी संगठनों (CSOs) की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का उद्देश्य केवल कचरे की सफाई करना ही नहीं, बल्कि चिन्हित संवेदनशील स्थानों को स्थायी रूप से स्वच्छ एवं बेहतर बनाना तथा यात्रियों, रेल कर्मचारियों और आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं सक्रिय भागीदारी की भावना विकसित करना है। रेलवे द्वारा यात्रियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे रेलवे परिसर में कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।
