हाजीपुर । सिंगरौली और जबलपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 17 अगस्त, 2026 से जबलपुर के बजाय मदन महल और सिंगरौली के मध्य किया जायेगा । 17.08.2026 से जबलपुर से मदन महल टर्मिनल चेंज होने के कारण गाड़ी सं. 11651 मदन महल-सिंगरौली एक्सप्रेस जबलपुर के बजाए मदन महल से 16.05 बजे खुलकर 16.15/16.20 बजे जबलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.15 के बजाए 23.45 बजे सिंगरौली पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 11652 सिंगरौली-मदन महल एक्सप्रेस सिंगरौली से पूर्व निर्धारित समयानुसार 04.40 बजे प्रस्थान कर 11.25/11.35 बजे जबलपुर रुकते हुए 12.05 बजे मदन महल पहुंचेगी ।
सिंगरौली जबलपुर एक्सप्रेस अब चलेगी जबलपुर के बजाय मदन महल से
