सितंबर माह में एनसीएल से सेवानिवृत्त हुए 40 कर्मी

Spread the love

सोनभद्र,सिंगरौली। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से  सितंबर माह के अंत में 4 अधिकारी और 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (खनन/सीईटीआई), राजन मेक, सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ संगीता तिवारी और पंप ऑपरेटर, नगर प्रशासन (सिविल),  किशन चंद  सेवानिवृत्त हुए। अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल सीएमडी, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष गण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।  

इस दौरान अपने उद्बोधन में सीएमडी एनसीएल, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने  सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए एक बड़ी क्षति है, और उन्होंने एनसीएल की सफलता में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। इसी क्रम में निदेशक (मानव संसाधन),  मनीष कुमार और निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अभिनंदन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने एनसीएल और कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार जताया एवं कंपनी  की उत्तरोत्तर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *