हाजीपुर । यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर- खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य गाड़ी सं. 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का सप्ताह में पांच दिन परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच हैं ।
गाड़ी सं. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 अगस्त, 2026 से 16 सितम्बर, 2026 तक सप्ताह में पांच दिन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर किया जाएगा । यह स्पेशल पाटलिपुत्र से 23.00 बजे खुलकर 23.30 बजे सोनपुर, 23.42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.55 बजे मुजफ्फरपुर, 02.00 बजे समस्तीपुर, 02.35 बजे रूसेरा घाट, 02.55 बजे हसनपुर रोड, 03.12 बजे सलौना, 03.53 बजे खगड़िया, 04.10 बजे मानसी, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.55 बजे सहरसा, 06.50 बजे दौरम मधेपुरा, 07.18 बजे मुरलीगंज, 07.38 बजे बनमनखी रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 अगस्त, 2026 से 17 सितम्बर, 2026 तक सप्ताह में पांच दिन गुरूवार एवं रविवार को छोड़कर किया जाएगा । यह स्पेशल 09.10 बजे पूर्णिया कोर्ट, 09.35 बजे बनमनखी, 09.55 बजे मुरलीगंज, 10.15 बजे दौरम मधेपुरा, 11.00 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12.58 बजे मानसी, 13.12 बजे खगड़िया, 13.36 बजे सलौना, 13.50 बजे हसनपुर रोड, 14.10 बजे रूसेरा घाट, 14.50 बजे समस्तीपुर, 15.50 बजे मुजफ्फरपुर, 16.45 बजे हाजीपुर, 17.00 बजे सोनपुर रुकते हुए 17.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।
