रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के वरिष्ठ शिक्षक गणित विभाग के राम जी गिरि को उप्र0 शासन द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया। इस सम्मान के लिए शिक्षक राम जी गिरि को हिण्डाल्को प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय प्रबन्ध अजय कुमार सिन्हा तथा प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ला व उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिलाधिकारी द्वारा एबीआईसी रेणुकूट के वरिष्ठ शिक्षक को किया गया सम्मानित
