मनोज पाण्डेय
प्रयागराज / शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर किदवई नगर अल्लापुर प्रयागराज में सप्तमी तिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डांडिया नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति ने वातावरण को आनंद, उमंग एवं भक्तिरस से भर दिया.
कार्यक्रम में एमएनआईटी की प्रो गीतिका गोयल द्वारा विद्यालय को स्मार्ट टेलीविजन सप्रेम भेंट किया गया उनका यह सहयोग विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है सतीश गुप्त ने बच्चों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की.
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीरा पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्त्व, कन्या पूजन की पवित्र परंपरा तथा बालिकाओं के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता के संस्कारों को जीवन में आत्मसात् करने का संदेश दिया पूजन कार्यक्रम में अभिभावक प्रबन्ध समिति एवं क्षेत्रीय गणमान्य जन की आस्थापूर्ण उपस्थिति रही. माँ दुर्गा की कृपा से सभी भैया-बहनों का जीवन सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य से परिपूर्ण हो
