28 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा दिल्ली में नेशनल कैरम टूर्नामेंट 

Spread the love

प्रत्येक राज्य से चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ियों को मिलेगा प्रवेश 

दिसंबर में होने  इटली वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाएगी आठ – आठ सदस्यीय महिला पुरुष टीम

उत्तर प्रदेश के शीर्ष चार सदस्यीय पुरुष और चार सदस्यीय महिला टीम भी करेगी प्रतियोगिता में प्रतिभाग 

   वाराणसी। आगामी 27 से 30 सितंबर के बीच नई दिल्ली के हर किशन सिंह सुरजीत भवन में नेशनल रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है जिसमें पूरे देश के सभी राज्यों और सरकारी एवं अर्ध सरकारी उपक्रमों के चुने हुए खिलाड़ियों की चार-चार सदस्यीय महिला एवं पुरुष टीम प्रतिभाग करेगी । इसी प्रतियोगिता के आधार पर आगामी दिसंबर में इटली में होने जा रहे वर्ल्ड कप कैरम चैंपियनशिप के लिए 8-8 सदस्य महिला पुरुष टीम का चयन किया जाएगा।   उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट  बैजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन ने बताया की टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान  में हो रहा है जब की टूर्नामेंट का आयोजन ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन कर रहा है ।
  टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष और सांसद रकीबुल हुसैन होंगे और टूर्नामेंट की डायरेक्टर फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारतीय नारायण होंगी जबकि टूर्नामेंट सेक्रेटरी का बृहद दायित्व दिल्ली प्रदेश कैरम एसोसिएशन के महासचिव और इंटरनेशनल सेक्रेटरी जनरल माननीय  वी०डी० नारायण जी निभाएंगे ।
श्री सिंह के अनुसार ऑल इंडिया  कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और इंटरनेशनल फेडरेशन  की एथिक्स कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे ।
इस प्रकार होगी उत्तर प्रदेश की टीम-
पुरुष  वर्ग 1 -मुजफ्फरनगर के जीशान मिर्जा 2-  प्रयागराज (इलाहाबाद) के मोहम्मद ताबिश 3-वाराणसी के कृष्ण दयाल यादव और 4- झांसी के पदम सौरभ सिंघानिया सदस्य होंगे, जबकि महिला  वर्ग की टीम में वाराणसी की  1- इन्टरनेशल  खिलाड़ी मंतशा इकबाल, 2- नेशनल खिलाड़ी सौम्या यादव, 3- नेशनल खिलाड़ी ऋतंभरा और  4- और जूनीयर नेशनल खिलाड़ी रिषिता केसरी सदस्य होंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *