स्कूटी मोटरसाइकिल में हुई टक्कर एक की मौत दो घायल 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया रोड पर स्थित खाजगीपुर गांव के पास शनिवार को सुबह लगभग नौ बजे स्कूटी मोटरसाइकिल में आमने सामने हुई टक्कर में स्कूटी सवार एक व्यक्ति 46 वर्षीय सरनाम मल्लाह की मौत हो गई और अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार स्कूटी से सरनाम मल्लाह पुत्र कृपा उम्र 46 वर्ष निवासी बीबी पोखर मदारपुर अहरौरा, अपने गांव से अहरौरा की तरफ आ रहा था और उमेश उम्र 28 वर्ष पुत्र लल्लन व संजय कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र बाबू निवासी मिश्र पोखरा अहरौरा, अपाचे मोटरसाइकिल से अहरौरा से चकिया की तरफ जा रहे थे की अहरौरा चकिया रोड पर स्थित खाजगीपुर गांव के सामने दोनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे तीनों रोड पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आई जहां चिकित्सक ने 46 वर्षीय सरनाम मल्लाह पुत्र कृपा मल्लाह को मृत घोषित कर दिया। और गंभीर रूप से घायल संजय कुमार और उमेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में महिलाओं की चीख पुकार से चारों तरफ का माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *