मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट से संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार को सायंकाल नगर के भरूहना रोड पर बिनानी डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक होटल में शिक्षक उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आकाश उपाध्याय द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर ब्लाक (सिटी ब्लाक) में अध्यक्ष पद के लिये कम्पोजिट विद्यालय मिसहौली की सहायक अध्यापिका मंजू चौधरी को मनोनीत किया गया तथा मंत्री पद पर अनुप उपाध्याय सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय हरिहरपुर बेदौली, एवं इंद्रेश सिंह प्राथमिक विद्यालय दुवानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत कर उनको प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ आकाश उपाध्याय ने कहा की सिटी ब्लॉक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू चौधरी अपनी टीम के साथ विचार विमर्श कर पूरी कार्यकारिणी की घोषणा जुलाई तक कर ले। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने शिक्षक हित में कार्य करने की प्रेरणा भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार त्रिपाठी,भरतेन्द्र त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, संगठन मंत्री शारदा प्रसाद द्विवेदी, मनोज प्रताप सिंह, आदेश पाठक, विजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री जगदम्बा चौबे, कोषाध्यक्ष नीलकांत पाण्डेय, तथा मंत्री विनय सागर सिंह, राजमंगल तिवारी, रमेश कुमार चौबे, नवीन चन्द्र उपाध्याय, अनिरुद्ध सिंह, गणेश दुबे, और शिवेश नन्दन श्रीवास्तव एवं मडिहान , मझवा , पहाड़ी , कोन, लालगंज संगठन के साथियों के साथ ही बड़ी संख्या में नगर की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
