राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित 

Spread the love

चन्दौली। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रोत्साहन से जुड़े महानुभावों (व्यक्तित्व) के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर दिये जाने वाले प्रतिष्ठित पदम् पुरस्कार पद्मविभूषण, पद्मभूषण तथा पद्मश्री की उपाधियों से पुरस्कृत करने हेतु आवेदन मांगे गये है। ऐसे खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति जिन्होने ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियों अर्जित किये है वे आवेदन के पात्र है। इसके अलावा खेल प्रोत्साहन एवं खेल विकास में विशेष योगदान देने वाले भी पात्र होंगे। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप पर अपना साईटेशन प्रपत्र एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित (तीन प्रतियों में) आवेदन 25 मई, 2026 तक जिला खेल कार्यालय, चन्दौली में उपलब्ध करा सकते हैं। इच्छुक आवेदक साईटेशन का प्रारूप जिला खेल कार्यालय, चन्दौली से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *