रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में बीएनएस की धाराओं में किया चालान

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की निरोधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने संभावित संज्ञेय अपराधों को रोकने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी 15 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए  न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजा उर्फ ओमप्रकाश सोनकर (21), राहुल सोनकर (22), संदीप यादव (23), रवि कुमार प्रजापति (21), सुनील कुमार (42), विकास पाण्डेय (27), अजीत कुमार (42), विनोद कुमार (44), दीपक कुमार बिन्द (36), पंकज सिंह (28), अमित सिंह (20), अंकित सिंह (24), राहुल सिंह (26), अभय कुमार (23) और शिवाजी पटेल (20) शामिल हैं। ये सभी रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र तथा आसपास के विभिन्न गांवों और मोहल्लों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के लिए इस तरह की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *