सुनसान सड़क पर रात्रि में चलना बना काल, दुर्घटना में युवक की मौत 

Spread the love

नौगढ। नौगढ़–चकिया मुख्य मार्ग पर बीती रात लौवारी कला गांव के समीप लोलरचुआ छलका(रपटा) के किनारे अनियंत्रित हुयी बाईक से पेड़ में टकरा कर अमृतपुर (बघौरियां) गांव निवासी सुजीत कुमार 25 वर्ष पुत्र बबूंदर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। शायद घायलावस्था में जंगल में कई घंटों तक पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को अल सुबह राहगीरों ने सुजीत कुमार को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची नौगढ़ थाना पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। रविवार को सुजीत कुमार अपनी बाईक से चकिया गया था। रात्रि करीब 09 बजे घर वापस आते समय रास्ते में लोलरचुआ छलका (रपटा) के समीप अनियंत्रित होकर  पेड़ से टकरा गया। रात्रि में किसी भी राहगीर की निगाह गंभीर रूप घायल सुजीत कुमार पर पड़ जाती तो तत्काल इलाज का लाभ मिलने से उसकी जान बच सकती थी,पर होनी को कौन टाल सकता है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की माता सुशीला देवी बार बार गश खाकर गिर पड़ जा रही थी।बबुंदर चौहान की 03 संतानों में मृतक सबसे छोटा था। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव का मृतक सुजीत कुमार घर पर रहकर के घरेलू कामों में सहयोग करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *