नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को रालोद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Spread the love

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनभद्र के रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव धीरज चैबे, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह, सूर्यकांत  , संतोष सिंह, पंकज, शिव मूरत विश्वकर्मा एवं शारदा सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।  कार्यक्रम में रामचन्द्र विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, रामचन्द्र हरिजन, यशोदा विश्वकर्मा, गायत्री देवी, विवेक विश्वकर्मा, सरिता विश्वकर्मा, मन्ना देवी, सुनीता विश्वकर्मा, रेखा देवी, कुसुम लता देवी, पुष्पा देवी, कमलेश विश्वकर्मा, राकेश, एबियाक नायक, विमला, महेश विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा एवं निर्मला विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।  कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य और तेज होगा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *