परमहंस पब्लिक स्कूल एवं पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में हुआ समर कैंप का आयोजन

Spread the love

अवकाश के दिनों में घर पर पढ़ाई के साथ करें इंज्वाय, बच्चों को सिखाया गया गुर

सोनभद्र। परमहंस पब्लिक स्कूल एवं पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में प्रबंधक डॉक्टर धर्मवीर तिवारी के दिशा निर्देश पर मंगलवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को अवकाश के दिनों में पढ़ाई के साथ ही इंज्वाय करने का गुर सिखाया गया।  मासिक टेस्ट के उपरांत इस भीषण गर्मी में जब बच्चे एक माह के लिए अवकाश पर घर जा रहे हैं, तब इस गर्मी को समर कैंप के माध्यम से विद्यालय में बच्चों को विविध कार्यक्रमों के जरिए इंज्वाय कराया गया। प्रातः ही छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचकर अपने कक्षा-कक्ष को गुब्बारे, हरे पेड़- पौधे एवं सुंदर चित्र के माध्यम से मनमोहक रूप से सजाया था। तदुपरांत बच्चे गीत एवं डांस कर आत्मविभोर हो रहे थे। विद्यालय की तरफ से बच्चों को पॉपकॉर्न, तरबूज, कोल्ड ड्रिंक चॉकलेट इत्यादि खाद्य पदार्थों को खिला-पिलाकर उन्हें एक माह के लिए विदा किया गया। पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चे और अध्यापक सभी खुश नजर आ रहे थे। 

संरक्षक सुरेश तिवारी ने बच्चों को भीषण गर्मी से बचने के दिशा- निर्देश दिए तो प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि “इस अवकाश के दिनों को बेकार नहीं जाने देना है ,बल्कि घर पर रहकर शिक्षा ग्रहण करना है।” वरिष्ठ अध्यापक श्रवण कुमार पाण्डेय ने कहा कि “हम इस धरा को पाकर धन्य हुए हैं, जहां गर्मी, वर्षा और जाड़ा बारी-बारी से आती रहती हैं। हमें  इनमें भी उत्सव ढूंढना चाहिए।”  इस अवसर पर अनुराग त्रिपाठी, कृष्णदेव पाण्डेय, सगीर खान, राजू प्रसाद, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, प्रीति, श्रेया पाण्डेय इत्यादि अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *