बीजपुर,सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय डोड़हर में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम-2026 के तहत तीन छात्राओं के कथित प्रवेश को लेकर समृद्धि जन कल्याण संस्था द्वारा की गई शिकायत के संबंध में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान संबंधित अभिभावकों की मौजूदगी में तीन छात्राओं के प्रवेश एवं चयन से जुड़े मामले की जानकारी ली गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तीनों छात्राओं का कक्षा 5 में प्रवेश कराकर उन्हें बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया, जबकि कार्यक्रम की पात्रता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एनटीपीसी रिहंद के विभाग में कार्यरत एक संविदा कर्मी ने अपने पद का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए तीन बच्चों के प्रवेश एवं चयन में भूमिका निभाई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि अध्यापक हो या कोई भी व्यक्ति, यदि जांच में किसी की गलती सामने आती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान युवा जन कल्याण के अध्यक्ष राजेश वैश्य, ग्राम प्रधान केपी पाल, रामबरन, जावेद अहमद, जयसिंह सहित संबंधित अभिभावक मौजूद रहे। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि चयन प्रक्रिया में वास्तव में कोई अनियमितता हुई थी या नहीं।
बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में चयन को लेकर एबीएसए सख्त
