आसनसोल । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘’मृदंगार‘’ पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह- प्रवंधक निदेशक तथा विशिष्ट अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) ने पत्रिका का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पत्रिकाएँ ज्ञान, साहित्य, भाषा एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पत्रिका से जुड़े सभी रचनाकारों एवं संपादकीय मंडल को बधाई दी।
ईसीएल के राजभाषा विभाग द्वारा बांग्ला पत्रिका ‘’मृदंगार’’ का विमोचन
