विधायक ने पटीहटा माइनर पर जर्जर पुलिया का किया निरीक्षण 

Spread the love

 सिंचाई विभाग को पुलिया बनाने का निर्देश दिया 

अहरौरा, मिर्जापुर। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को अहरौरा बांध से निकलने वाली पटिहटा माइनर पर मानिकपुर गांव के पास जर्जर पुलिया का निरीक्षण किया। विधायक को ग्रामीणों ने बताया की पुलिया जर्जर होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता ऋतु राज पांडेय और सहायक अभियंता ओमप्रकाश राय को जर्जर पुलिया का मरम्मत कराने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता ने बताया की विधायक के निर्देश पर जर्जर पुलिया के मरम्मत का प्राक्कलन बनाकर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *