आलापुर, अंबेडकर नगर। 2014 से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शाहिद मुनीर सिद्दीकी को आलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार शाहिद मुनीर सिद्दीकी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और नियमानुसार न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि फरार एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
फरार हिस्ट्रीशीटर शाहिद मुनीर गिरफ्तार
