आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम समडीह में विशालकाय भारी भरकम अजगर सांप निकलने से लोगों में दहशत और अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण रिंकू सिंह समडीह द्वारा इस बात की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती को दिया गया सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने सूचना वन विभाग को दिया। मौके पर अजगर सांप का वजन लगभग 60 किलोग्राम और लंबाई लगभग 9 फीट की थी। पशु चिकित्सा अधिकारी तेंदुआइकला डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने देखा कि अजगर सांप घायल हुआ है, उसके बाद उन्होंने वन विभाग से संपर्क किया, वन विभाग की पूरी टीम आयी और डॉक्टर चक्रवर्ती अपनी पूरी टीम के साथ उस अजगर सांप को रेस्क्यू किया। अजगर सांप को रेस्क्यू करने के बाद डॉक्टर ने उसका इलाज किया उसके बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग उसको सुरक्षित स्थान पर ले गया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही शुरू कर अजगर को रेस्क्यू करने और उसका इलाज कर वन विभाग को सुपुर्द किए जाने की ग्रामीणों ने खूब सराहना किया। मौके पर ग्रामीण रिंकू सिंह, अर्चना सिंह, पिंका आदि लोग मौजूद रहे।
समडीह में अजगर निकलने से दहशत, रेस्क्यू कर पकड़ा गया
