हाजीपुर । विश्व स्तनपान सप्ताह (01.08.2026 से 07.08.2026) के अवसर पर केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूर्व मध्य रेल, पटना में चिकित्सा निदेशक डॉ0 सुबोध कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं परिजनों के बीच स्तनपान से होने वाले फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर डॉ. नेहा कुमारी, मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने इस वर्ष की थीम – ”जीवन के सतत् शुरूआत के लिए स्तनपानः कारगर उपायों को सृदृढ़ बनाना”, पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात डॉ प्रतीक्षा शुभम (डीएनबी रेजिडेंट) ने स्तनपान के सही तरीके एवं इससे शिशुओं एवं माताओं को होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. संध्या किरण अपर मु0 स्वा0 निदेशक (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने शिशु के जन्म के छः माह तक पूर्ण स्तनपान कराने में समाज व परिवारजनों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही डॉ.ए.के.ओझा अपर मु0 स्वा0 निदेशक (शिशु रोग विशेषज्ञ) ने स्तनपान को जीवन का नींव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा निदेशक डॉ0 सुबोध कुमार मिश्र ने कहा कि स्तनपान शिशुओं एवं माताओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक है एवं सभी माताओं को पूर्ण स्तनपान कराने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पूर्व मध्य रेल, पटना में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
