एनटीपीसी कांटी में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

मुजफ्फरपुर।एनटीपीसी कांटी में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर “श्रमिक अधिकार दिवस ” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल कुमार, कारखाना निरीक्षक, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों के अथक परिश्रम एवं औद्योगिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन, सतर्कता एवं जागरूकता को अत्यावश्यक बताते हुए सभी श्रमिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार कार्य संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  संजीब कुमार सुआर ने उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी कांटी द्वारा श्रमिक हितों, कार्यस्थल सुरक्षा, सतर्कता जागरूकता तथा पारदर्शी कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को औद्योगिक सुरक्षा, सतर्कता जागरूकता एवं सुरक्षित कार्य व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। श्रमिकों के उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  देबेश कुमार पाढ़ी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  उमेश कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं राख प्रबंधन),  महेशकुमार सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *