सेल,राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में संयंत्र स्तरीय ‘समर्थ’ प्रबंधन एवं व्यवसाय प्रश्नोत्तरी 2024-25 का आयोजन

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने ज्ञानार्जन एवं विकास (एल.एंड डी.) विभाग में वर्ष 2024-25 के लिए ‘समर्थ’ प्रबंधन एवं व्यवसाय प्रश्नोत्तरी (एम.बी.क्यू.) के संयंत्र स्तरीय  प्रारंभिक दौर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह प्रश्नोत्तरी कर्मचारियों के लिए थी, जिसका उद्देश्य व्यवसाय, प्रबंधन और सेल की विरासत से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी जागरूकता और ज्ञान को बढ़ाना था।

 प्रश्नोत्तरी में वर्तमान व्यावसायिक विकास, उभरती प्रबंधन अवधारणाओं, प्रसिद्ध व्यावसायिक हस्तियों और सेल के इतिहास सहित कई विषयों को शामिल किया गया था।

 प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक में दो कर्मचारी थे। प्रश्नोत्तरी दो भागों में आयोजित की गई थी – एक लिखित दौर के बाद एक मौखिक प्रश्नोत्तरी, जिसमें वैचारिक समझ और मौके पर सोच दोनों का परीक्षण किया गया।

 कोक ओवन के जूनियर इंजीनियरिंग सहायक दीपक कुमार दे और इंजीनियरिंग एसोसिएट तरुण कुमार नंदा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हॉट स्ट्रिप मिल – 2 के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट्स संतोष कुमार दास और जगन्नाथ जेना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (पावर डिस्ट्रीब्यूशन), प्रज्ञाँ परमिता राउत और सेक्शन एसोसिएट (एचआर), पुष्पा सिंह की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शीर्ष तीन विजेता टीमों को नकद पुरस्कार मिलेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार 4000/- रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2500/- रुपये और तृतीय पुरस्कार 1500/-  रुपये शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा से शीर्ष दो टीमें अब सेल निगमित ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित अंतिम राउंड में राउरकेला इस्पात संयंत्र  का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

इस कार्यक्रम का संचालन उप महा प्रबंधक (एच.आर.-एल.एंड डी.), के.के.जायसवाल और उप प्रबंधक (एच.आर.-एल.एंड डी.),  एस.के.सुकुला द्वारा किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों के लिए एक सहज और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *