हर घर नल जल योजना की पाइपलाइन लीकेज, सप्ताह भर से बह रहा पानी

Spread the love

म्योरपुर/ सोनभद्र। विकास खण्ड म्योरपुर के खैराही ग्राम पंचायत में हर घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज से करीब एक सप्ताह से पानी फव्वारे की तरह बह रहा है। मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर जय गुरुदेव स्कूल के पास सड़क किनारे से लगातार पानी बहने के बावजूद अभी तक सुध नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां कई गांवों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क किनारे बहकर बर्बाद हो रहा है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग से अधिकारियों-कर्मचारियों का रोज आवागमन होने के बावजूद लीकेज ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह पहला मामला नहीं है क्षेत्र में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलम्ब लीकेज दुरुस्त कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *