साध्वी सुमन पुरी की पदयात्रा का कैथी में किया गया स्वागत

Spread the love

आशा ट्रस्ट में होगा रात्रि विश्राम 

लगभग सवा साल से पदयात्रा पर हैं मध्य प्रदेश की साध्वी सुमन पुरी 

2000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा पूर्ण हो चुकी है 

चौबेपुर वाराणसी।मध्य प्रदेश के मंडला जिले के अमगवा ग्राम स्थित नर्मदा कुटिया आश्रम की साध्वी सुमन पुरी दीदी की एकल पदयात्रा का कैथी पहुचने पर आशा ट्रस्ट में अभिनंदन और स्वागत किया गया । 

साध्वी सुमन दीदी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से द्वादश ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर हैं। यह यात्रा लगभग 5 वर्षों में पूर्ण होगी। गुजरात में सोमनाथ मन्दिर से प्रारम्भ कर के अब  तक उन्होंने 15 माह की पदयात्रा में 8 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिए हैं और सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धाम तक पहुचने का लक्ष्य है । 

मंगलवार को भंदहा कला (कैथी) स्थित आशा ट्रस्ट परिसर में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन उपरांत यात्रा गाजीपुर की तरफ प्रस्थान करेगी । उपस्थित लोगों  को संबोधित करते हुए साध्वी सुमन दीदी बताया कि उनकी इस पद यात्रा का उद्देश्य भारत की गंगा जमुनी संस्कृति, सभ्यता और परम्परा की विशेषताओं  का अध्ययन करना है । 

स्वागत करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने साध्वी जी की इस कठिन तपस्या और आध्यात्मिक यात्रा को सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

अभिनंदन करने वालो में दीन दयाल सिंह, सरोज सिंह, रूबी पाण्डेय,  साधना पाण्डेय, अमित कुमार, विनय, पूनम, मोनी, आंचल आदि विशेष रूप से शामिल रहे ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *