उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

Spread the love

त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के निर्माण विभाग विशेषांक का विमोचन

  प्रयागराज ।  उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में 25.06.2026 को  उत्तर मध्य रेलवे  क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए नरेश पाल सिंह ने कहा कि हमें पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य भावना के साथ अपने कामकाज में हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। हिंदी और भारतीय भाषाओं में रचे गए समृद्ध साहित्य के अनुशीलन से अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना और अधिक प्रगाढ़ होती है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी से हिंदी के प्रयोग में नए आयाम जुड़े हैं और हिंदी  में कार्य करने के लिए जो नए और उपयोगी टूल्स और AI मॉडल उपलब्ध हैं, उनके बारे में सभी को यथेष्ट जानकारी होनी चाहिए और अनुवाद आदि के कार्यों के लिए उनका यथोचित प्रयोग करना चाहिए। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने निर्देश दिए कि रेलवे बोर्ड के निदेशानुसार राजभाषा कार्यान्व्यन से संबंधित विभिन्नद प्रावधानों को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय एवं  रेलवे बोर्ड स्तार से प्राप्तन सभी आदेशों, निर्देशों, कार्यक्रमों आदि पर पूरी तत्पगरता से कार्रवाई की जाए और मुख्यालय, मंडलों और कारखानों के समस्त आईटी एवं डेटा प्रोसेसिंग यूनिट के सभी निर्देशों और सूचनाओं को हिंदी में सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्ताावेजों को निरंतर ही हिंदी- अंग्रेजी द्विभाषी में जारी किया जाए और इस पर नजर रखी जाए। नरेश पाल सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को सभी प्रकार के पत्राचार, टिप्पणियों, निरीक्षण, डिक्टेशन, विभागीय कार्यवाहियों आदि की मदों में हिंदी अथवा हिंदी- अंग्रेजी द्विभाषी के प्रयोग में  हासिल प्रगति को बनाए रखने और अपेक्षित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि स्टेअशनों पर यात्री एवं ग्राहक सेवा और सुविधाओं से संबंधित सूचनाओं तथा अन्यस सभी मदों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए तथा इन्हेंं हिंदी- अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित किया जाए ।

        कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक ने मुख्यालय की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के निर्माण विभाग विशेषांक तथा वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी की राजभाषा पत्रिका ‘रेल मंजूषा’ का विमोचन किया। 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रयागराज, दीपक कुमार द्वारा प्रयागराज मंडल के संगठन,  परिसम्पत्तियों, कार्यप्रणाली एवं परिचालन, तकनीकी शाखाओं के परिचालनिक एवं प्रशासनिक कार्यों, लेखा और कार्मिक कार्य निष्पादनों, ऊर्जा एवं पर्यावरण प्रबंधन आदि के विषय में हिंदी में अत्यंत प्रभावी, उपयोगी एवं विस्तृत प्रेजँटेशन किया गया। 

बैठक में मुख्यआ राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और सभी सदस्योंं का स्वागत किया और राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए किए गए कार्यों और हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया।  विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झाँसी मंडल के रेलकर्मी रहे युग निर्माता साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती के अवसर पर 15 मई को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर आचार्य द्विवेदी और उनके साहित्य  एवं उनके द्वारा संपादित ‘सरस्वती’ पत्रिका के चित्रों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सभी प्रधान विभागाध्य क्ष, मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा अन्य  वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/सामान्य डॉ गरिमा त्रिपाठी ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक  नरेश पाल सिंह और सभी सदस्य अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *