बीएसएल  की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल रण नीति कप

Spread the love

बोकारो। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित “रण नीति” डायरेक्टर पर्सनल कप बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्षों तक प्रतिष्ठित कप जीतकर बोकारो स्टील प्लांट ने अपनी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है. गेम्स का ग्रैंड फिनाले एमटीआई रांची में आयोजित किया गया. वर्ष 2025 के ग्रैंड फिनाले में बोकारो स्टील प्लांट से उप महाप्रबंधक (एचएसएम)  राहुल सिंह, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) श्री राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीटीएस) मो. ओवैस अहमद  की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया.

उल्लेखनीय है कि प्लांट-स्तरीय प्रतियोगिता के लेवल –1 में कुल 152  टीमों के बीच कड़े मुकाबले  के पश्चात विभिन्न सेल प्लांट इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहे 22 टीम सेमी फाइनल में पहुंचीं तथा उनमें से 12 उत्कृष्ट टीम एमटीआई रांची में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं. विजेताओं को सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री केके सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि  पर उप महाप्रबंधक (एचएसएम)  राहुल सिंह, वरीय प्रबंधक (एचएसएम)  राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीटीएस) मो. ओवैस अहमद की टीम को बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *