नगर पंचायत घोसिया में गांधी-शास्त्री जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ

Spread the love

घोसिया । नगर पंचायत कार्यालय घोसिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं अध्यक्ष बेबी अबरार द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें नगर की स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालंबन विषय पर चर्चा की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभासदगण, कर्मचारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *