सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में संचालित परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 19 अगस्त 2026 को आहूत समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का नियमित एवं साप्ताहिक स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षण कार्य, मिड-डे मील व्यवस्था तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर एवं विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिड-डे मील के अंतर्गत विद्यालय में तैयार किए गए भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जानकारी ली। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम के निर्देश पर विद्यालयों का सघन निरीक्षण, मिड-डे मील का भोजन ग्रहण कर परखी गुणवत्ता’
