करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत बसवा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचने के कीचड़ युक्त रास्ते से नौनिहालों को गुजरना पड़ता है। कई बार स्थानीय लोगों ने ने सांसद विधायक का ध्यान आकर्षित किया परंतु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। गांव के पठन पाठन करने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं जिसमें उनके ड्रेस कॉपी किताब भी भीग कर खराब हो जाता है। अभिभावक प्रमोद यादव,सीताराम, शिवकुमार,सियाराम भारती, रिंकू राजेश आशीष, महेन्द्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है।
बसवा गांव में विद्यालय जाने के रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़
