अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Spread the love

 भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य करने का संकल्प

सोनभद्र। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी, सोनभद्र के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। इसका मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी ने विभाग में प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ करने की अपील की। उन्होंने पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन को शासन की सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम, क्षेत्रीय वनाधिकारी पवन सचान, वरिष्ठ लेखाकार ज्ञानेंद्र सिरोही, स्टेनो जिम्मेदार दास सहित वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *