अर्नब चक्रवात से किसानों की धान की फसल बर्बाद 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। पिछले दो दिनों से अर्नब चक्रवात के कारण चल रही तेज हवा और बरसात के कारण  क्षेत्र के किसानों की धान की फसल जमींदोज हो गई है। किसान चन्द्रभान ने बताया की वर्षा और हवा के कारण खड़ी धान की फसल जमीन में लेट गई है। इस समय धान की बालियां लगी हुई है जिसके कारण हल्की हवा से भी धान की फसल गिर जा रही है।

अहरौरा बीबी पोखर के किसान गौतम मौर्य ने बताया की उनकी धान की फसल जिसमें बालियां लगी हुई थी लगभग दो बीघा तेज हवा के कारण जमीन में लेट गई जिससे काफी नुकसान होने की उम्मीद है। किसान ने बताया इस बार धान की फसल काफी अच्छी थी लेकिन अर्नव से सब नुकसान हो गया है। वही बरसात से सड़के कीचड़ में सन गई है जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति अहरौरा जमुई रोड की है। जिस पर बरसात से पचास से अधिक स्थानों पर गड्ढे बन गया है और अत्यंत धीमी गति से वाहन हिचकोले लेते चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *