अर्नब तूफान से खेतों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद

Spread the love

 शुक्रवार को भी दिनभर होती रही बारिश,पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी, किसान चिंतित

करमा,सोनभद्र। जनपद में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही।दो दिनों तक तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की खेतों में ही पसर गई है। सैकड़ों एकड़ धान की बर्बाद हो गई है। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में बदलाव के कारण तापमान गिर गया।पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी, हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार से मौसम सामान्य होने की संभावना है।
बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई। करमा ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत सहित जनपद के कई अन्य ब्लाकों के अधिकांश गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 30 और 31 अक्तूबर को भी तेज हवाओं और बारिश की आशंका से किसान चिंतित हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में लोग टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की पाली वार तैनाती की गई है, ताकि आपात सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखने को कहा है, जिससे प्रभावित लोगों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके। वहीं   जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार से बारिश की तीव्रता में कमी आई है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होती रही है। रविवार से मौसम सामान्य होने की संभावना प्रकट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *