महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एनटीपीसी विंध्याचल की पहल

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 जून 2026 को गहिलगढ़ पश्चिम आंगनवाड़ी केंद्र में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. मयूराक्षी भराली, प्रबंधक (चिकित्सा) ने प्रतिभागियों को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छता के महत्व तथा संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर लगभग 200 महिलाओं एवं किशोरियों को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा उनके सही उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में डेविड देशमुख, कार्यकारी (सीएसआर), डॉ. मयूराक्षी भराली, प्रबंधक (चिकित्सा), श्रीमती सविता पटेल, कनिष्ठ अधिकारी (चिकित्सा) एवं श्रीमती देवमती बाबू नंदन बंसल, वार्ड पार्षद सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ उपस्थित रहीं। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *