वाराणसी खंड-शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव-2026: चंदौली में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Spread the love

​प्रशासन की कड़ी चौकसी और चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग ​जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतदान समाप्ति तक केंद्रों का लगातार करते रहे निरीक्षण जनपद चंदौली में वोटिंग प्रतिशत खंड स्नातक – 43.38, कुल मतदाता 27196,मतदान लगभग 11798 खंड शिक्षक – 71.70 कुल मतदाता 3015,मतदान लगभग 2162

​चन्दौली। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदान शुक्रवार को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया के दौरान खंड स्नातक चुनाव में 43.38 प्रतिशत तथा खंड शिक्षक चुनाव में 71.70 प्रतिशत मतदान लगभग दर्ज किया गया।

​चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल स्वयं मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे और मतदान समाप्ति तक लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। जिलेभर में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के कारण किसी भी केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई और समूची प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी चुनाव कर्मियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया बंधुओं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने वाले सम्मानित नागरिकों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *