एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा जागरूकता एवं स्वच्छता संदेश से प्रेरित हुईं जेम की बालिकाएँ

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के अंतर्गत बालिकाओं के लिए एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल संरक्षण विभाग के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर नीरज शर्मा ने व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा किसी भी समस्या के विरुद्ध निर्भीक होकर अपनी बात रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। संवादात्मक शैली में आयोजित इस सत्र ने बालिकाओं को खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया तथा उन्हें अधिक जागरूक, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली जेम-2026 की 63 बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को बढ़ावा देने वाली इस पहल ने बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्री प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा श्री डेविड देशमुख, कार्यपालक(सीएसआर) भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *