विघ्नहर्ता के जयकारों से भक्तिमय हुआ रेनुसागर, पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव शुरू
अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हिंडालको रेनुसागर के पैराडाइज प्रेक्षागृह में श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति से ओत-प्रोत पांच दिवसीय “श्रीगणेश उत्सव” का शुभारंभ किया गया। विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना में यजमान रहे ईआर हेड मृदुल भारद्वाज विभागाध्यक्ष मानव संसाधन बृजेश कुमार बर्मा एवं अनिकेत दास द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की आराधना कर सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।वही देर शाम तक चले भजन संध्या में अनपरा भजन गायक अनुज,आशीष जुड़वां भाइयों के “आऔ अगंना पधारो श्री गणेश जी,देवा हो देवा गणपति देवा, डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,किजो केशरी के लाल, भजनों से प्रेक्षागृह में बैठे स्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान हेड एच आर आशीष पांडेय ने भगवान श्रीगणेश को ज्ञान, बुद्धि, विवेक का प्रतीक बताते हुए कहा कि गणेश उत्सव हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के मेंटिनेंस हेड जगदीस पात्रा, हेड एच आर आशीष पांडेय,मनु अरोरा,दीपक पांडेय,मनीष सिंह,सुधाकर अन्नामलाई,चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मुकुल बृन्दा ,डॉक्टर प्रदीप सिंह ,अनिल शर्मा ,संजीव श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय ,अनिकेत दास एवं राजेश्वर का सराहनीय सहयोग रहा।धन्यवाद व्यक्त करते हुये रोहित सक्सेना ने कहा कि भगवान श्रीगणेश सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना है।कार्यक्रम सफल संचालन अनिकेत दास ने किया।
