एनटीपीसी खरगोन: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का शुभारंभ

Spread the love

खरगोन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने हेतु आयुष मंत्रालय की पहल के अनुरूप, एनटीपीसी खरगोन में आज से चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कर्मचारियों के लिए आयोजित इस योग शिविर का उद्देश्य योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। शिविर के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्यवर्धक योग अभ्यासों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों को योग के विभिन्न लाभों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक एकाग्रता के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम एनटीपीसी खरगोन की कर्मचारी कल्याण एवं निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और स्वस्थ एवं संतुलित समाज के निर्माण के आयुष मंत्रालय के विजन के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *