प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से 26 मई को स्पन्दन क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में रेलगाँव कॉलोनी, सूबेदारगंज में कार्यरत हार्टिकल्चर विभाग में संविदा पर कार्यरत महिलाओं, पुरूषों एवं समय-समय पर संगठन को सहयोग देने वाले कुल 41 कर्मचारियों को श्रीमती हिमा चौहान सिंह, अध्यक्षा महोदया के द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती रजनी चन्द्रायन, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती आयुषी भटनागर, श्रीमती स्वेता सिन्हा, श्रीमती भावना सिंह एवं श्रीमती युसरा यूसुफ उपस्थित रहीं।
उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया संविदा कर्मियों को सम्मानित
