मुख्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनसीएल कर्मियों ने बिखेरी कला की छटा

Spread the love

16 विधाओं में पेश की मनमोहक प्रस्तुतियां

सोनभद्र, सिंगरौली। शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में मुख्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026-27  का अधिकारी क्लब, सिंगरौली में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनसीएल कर्मियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस  दौरान महाप्रबंधक  (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी  बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यालय स्तरीय  जेसीसी सदस्य,  एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में राजेश त्रिवेदी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी एवं कहा कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के रचनात्मक विकास और छिपी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से  ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने 16 विधाओं- गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, ठुमरी, भरत नाट्यम, कथ्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी, मणिपुरी, मौत ऑर्गन, हास्य प्रसंग, ऑर्केस्ट्रा, लाइव सॉन्ग, फिल्मी संगीत तथा तबला, बांसुरी में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एनसीएल मुख्यालय के कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कर्मियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को मजबूत किया एवं उपस्थित जनों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव भी दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *