एनटीपीसी बाढ़ में नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया

Spread the love

बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में  11 से 21 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाढ़ पूजा समिति के तत्वावधान में नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता , इन-हाउस सांस्कृतिक संध्या तथा डांडिया एवं गरबा नाइट, कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन द्वारा छऊ नृत्य, कलश सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्तिमय वातावरण में पर्व मनाया।   

20 अक्टूबर को टाउनशिप स्टेडियम में भव्य रावण दहन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सी. सत्य रामा कृष्णा, कार्यकारी निदेशक (बाढ़), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री हरेकृष्ण जेना, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); श्री राजीब कुमार मुखोपाध्याय, महाप्रबंधक (रसायन); अनुराग गौतम, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन); तथा राम कृष्णा , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-1) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। साथ ही, रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। 

21 अक्टूबर को गंगा नदी में विधि-विधान के साथ माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, जिसके साथ ही नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। इस आयोजन ने टाउनशिप में भक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ किया। नवरात्रि एवं दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *