बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा–2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़ ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। पखवाड़े के दौरान हिंदी के प्रति जागरूकता एवं रुचि को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकारी निदेशक, बाढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है तथा इसके प्रचार-प्रसार और कार्यस्थल पर अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने में प्रत्येक कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में हरेकृष्ण जेना, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), राजीब कुमार मुखोपाध्याय, महाप्रबंधक (रसायन), तथा अनुराग गौतम, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
