रेनुसागर में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सांस्कृतिक रंगों से सजी शाम

Spread the love

अनपरा, सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर फोनिक्स क्लब, रेनुसागर के तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों एवं दृष्टि महिला मंडल की सदस्याओं ने शानदार डांडिया प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक नृत्य शैलियों और पारंपरिक भक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच प्रस्तुत मनमोहक डांडिया नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण छाया रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और नवरात्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत बनाते हैं। डांडिया जैसे पारंपरिक लोकनृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की।दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने बधाई देते हुये कहा कि रेनुसागर में हुनर है उसे निखारने की जरूरत है।हेड एच आर आशीष पांडेय ,संचालन हेड मनीष जैन,रीना जैन एवं निशा पांडेय कार्यक्रम की भूरी -भूरि प्रसंशा की।

कार्यक्रम में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन ने नवरात्र के उल्लास को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव एवं चंद्रा त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *