नागपुर। एनटीपीसी मौदा में 14 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया, जिसके साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व जोसेफ बास्टियन, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी मौदा द्वारा किया गया, जिसमें एनटीपीसी मौदा के डीसी-सीआईएसएफ और एसी-सीआईएसएफ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जीएम (O&M), जीएम (COE), एनटीपीसी मौदा के वरिष्ठ अधिकारी तथा सभी सीआईएसएफ कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन के दौरान एक फायर सेफ्टी पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें आग से संबंधित खतरों को कम करने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक निवारक उपायों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके पश्चात अग्नि सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह की गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 14 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, विद्यार्थियों, संविदा कर्मियों तथा आमजन को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, अग्निशमन प्रदर्शन, प्रशिक्षण सत्र एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, ने अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सतर्कता एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआईएसएफ फायर विंग की सतत जागरूकता एवं तत्परता आधारित पहलों की भी सराहना की।यह आयोजन एनटीपीसी की सुरक्षा, जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
