नागपुर।डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर एनटीपीसी मौदा में महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के सम्मान में एक स्मारक का उद्घाटन किया गया। यह पहल उनकी अमर विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने हेतु की गई। इस स्मारक का उद्घाटन जोसेफ बास्टियन, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी मौदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी मौदा के सभी महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं सदस्य, सेवा (SEWA) और वेलफेयर क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण रहा, जहां सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया।
एनटीपीसी मौदा परिसर में स्थापित यह स्मारक संगठन की उन आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिनका प्रतिपादन डॉ. आंबेडकर ने किया था। यह समानता, सामाजिक सद्भाव और विविधता के सम्मान के महत्व की निरंतर याद दिलाता रहेगा। यह स्मारक न केवल कर्मचारियों और आगंतुकों को प्रेरित करेगा, बल्कि एनटीपीसी के समावेशी और प्रगतिशील कार्य वातावरण के प्रति समर्पण को भी सुदृढ़ करेगा, जो डॉ. आंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप है।
