राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का दौरा किया

Spread the love

नागपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) का आधिकारिक दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान उन्होंने कंपनी में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के कल्याण, आरक्षण नीति के कार्यान्वयन और उनके हितों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर आयोग के निदेशक जी. सुनील कुमार बाबू भी उपस्थित रहे। बैठक में वेकोलि के निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना)  संदीप परांजपे ने आयोग का स्वागत किया और कंपनी की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान वड्डेपल्ली रामचंदर ने वेकोलि में कार्यरत अनुसूचित जाति के कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। 

निदेशक  जी. सुनील कुमार बाबू ने संबंधित अधिकारियों को संवैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) ललित प्रकाश तिर्की एवं प्रबंधक (मानव संसाधन) सह संपर्क अधिकारी (SC/ST)  अतुल बन्सोड भी उपस्थित थे। प्रबंधन ने आयोग को आश्वस्त किया कि वेकोलि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बैठक के अंत में आयोग ने वेकोलि द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डी. के. चौधरी महाप्रबंधक (वित्त),  डॉ . नियोगी , प्रमुख चिकित्सा सेवा , महाप्रबंधक श्री एस. पी. तिवारी (सिविल वेलफेयर) भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *