समस्याओं के निवारण हेतु राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को जन समस्या के निवारण हेतु ज्ञापन सौंपा।
मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विकास खंड चोपन स्थित ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 9 मां शारदा कॉलोनी में विगत कई वर्षों से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रहवासियों को आवागमन में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त वार्ड में घनी आबादी निवास करती है। रात में अंधेरा होने की वजह से राहगीरों का चल पाना दूभर हो जाता है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना-दुर्घटना घटित हो सकती है। महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त वार्ड में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *